लोगों की राय

लेखक:

गीत चतुर्वेदी

27 नवंबर 1977 को मुंबई में जन्मे गीत चतुर्वेदी को हिंदी के सबसे ज़्यादा पढ़े जाने वाले समकालीन लेखकों में से एक माना जाता है। उनकी दस किताबें प्रकाशित हैं, जिनमें दो कहानी-संग्रह (सावंत आंटी की लड़कियाँपिंक स्लिप डैडी’, दोनों 2010) तथा दो कविता-संग्रह (आलाप में गिरह’, 2010 न्यूनतम मैं’, 2017) शामिल हैं। न्यूनतम मैंकरीब दो साल तक हिंदी की बेस्टसेलर सूची में शामिल रहा। साहित्य, सिनेमा व संगीत पर लिखे उनके निबंधों का संग्रह टेबल लैम्प’ 2018 में आया।

कविता के लिए गीत को भारत भूषण अग्रवाल पुरस्कार तथा गल्प के लिए कृष्णप्रताप कथा सम्मान,

शैलेश मटियानी कथा सम्मान व कृष्ण बलदेव वैद फेलोशिप मिल चुके हैं।

इंडियन एक्सप्रेससहित कई प्रकाशन संस्थानों ने उन्हें भारतीय भाषाओं के सर्वश्रेष्ठ लेखकों में शुमार किया है। गीत चतुर्वेदी की रचनाएँ देश-दुनिया की 19 भाषाओं में अनूदित हो चुकी हैं। उनकी कविताओं के अंग्रेज़ी अनुवाद का संग्रह द मेमरी ऑफ नॉउ’ 2019 के बसंत में अमेरिका से प्रकाशित हुआ। उनके नॉवेल सिमसिमके अंग्रेज़ी अनुवाद को (अनुवादक अनिता गोपालन) पेन अमेरिकाने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठित पेन-हैम ट्रांसलेशन ग्रांटअवार्ड किया है। गीत इन दिनों भोपाल रहते हैं।

आलाप में गिरह

गीत चतुर्वेदी

मूल्य: Rs. 495

आलाप में गिरह...

  आगे...

टेबल लैम्प

गीत चतुर्वेदी

मूल्य: Rs. 750

साहित्य, संगीत, कविता, कथा आदि पर विचार रखते हुए एक तरह का बौद्धिक वैभव और संवेदनात्मक लालित्य   आगे...

न्यूनतम मैं

गीत चतुर्वेदी

मूल्य: Rs. 300

  आगे...

न्यूनतम मैं

गीत चतुर्वेदी

मूल्य: Rs. 300

गीत चतुर्वेदी की काव्य-निर्मिति और शिल्प की एक सिफत यह भी है कि वे 'यथार्थ' और 'कल्पित', ठोस और अमूर्त, संगत से विसंगत, रोज़मर्रा से उदात्त की बहुआयामी यात्रा एक ही कविता में उपलब्ध कर लेते हैं।   आगे...

 

   4 पुस्तकें हैं|